बदायूं शहर के हालात जानने आधी रात को निकले कप्तान

0ef3c36a-ffe0-40f7-ab43-a43a7b936330
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।शहर में सुरक्षा के क्या हालात हैं। पुलिस की पिकेटिंग और पेट्रोलिंग व्यवस्था की असली स्थिति क्या है। इसकी नब्ज टटोलने एसएसपी डॉ ओपी सिंह आधी रात को भ्रमण पर निकल आए। यहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मिले होमगार्डों समेत पुलिसकर्मियों से आसपास इलाके की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया साथ ही चुस्त-दुरुस्त रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। एसएससी शुक्रवार रात तकरीबन एक बजे अपने आवास से निकलकर सीधे रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। यहां मुसाफिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही आसपास इलाके में पैदल घूम कर स्थितियां देखीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके बाद शहर के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, कश्मीरी चौक, सर्राफा बाजार आदि इलाकों का भ्रमण कर एसएसपी ने हालात का जायजा लिया। जिन स्थानों पर पिकेट तैनात नहीं थी वहां तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाकर कारण पूछा गया। कुछ ने बताया कि आसपास इलाके में पैदल गश्त करके लौट रहे हैं तो कुछ ने उन्हें उन इलाकों के बारे में जानकारी दी जहां चोरी की घटनाएं अधिक होती हैं। एसएसपी के निकलने की सूचना पर सदर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस भी वहां पहुंच गई। तकरीबन डेढ़ घंटे शहर भ्रमण के बाद बेहतर तरीके से निगरानी के टिप्स देकर एसएसपी वापस लौट गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights