देश की आजादी के असली हकदार वीर सैनिक – सोनू बाल्मीकि

FBLfVrlUYAAQrR0
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

भाजपा मना रही 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव – रुद लक्ष्मीकांत अवस्थी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर प्रदेश के सभी जनपदों में आज तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बदायूँ जनपद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा पदयात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह चौक (खेड़ा नवादा) तक पहुंची, जहां उसका समापन हुआ ।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यालय पर सैनिकों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू बाल्मीकि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं उन्होंने सभी युवाओं से आवाहन किया कि अभी से विधानसभा चुनाव तक के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में बदायूं जनपद की छ: विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आएं।

क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के सही हकदार हमारे देश के वीर सपूत सैनिक हैं, मैं ऐसे वीर सपूतों को शत शत नमन करता हूं जिन्होंने भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दे दी।

सांसद डा० संघमित्रा मौर्य ने उपस्थित सैनिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रही है निश्चित रूप से पूर्व की सरकारों में देश के वीर सैनिकों को निर्णय लेने की आजादी नहीं थी और जगह-जगह सीमाओं पर घटनाएं होती रहती थी पूर्व के प्रधानमंत्री हमेशा मौन रहते थे लेकिन वर्तमान में मोदी सरकार ने सैनिकों को खुली छूट देकर सैनिकों का हौसला अफजाई करने का काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा देश की आजादी सही मायने में अब मिली है क्योंकि केंद्र एवं राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य करके प्रत्येक भारतीय नागरिक को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रही है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने तिरंगा पर यात्रा कार्यक्रम में आए सभी वीर सैनिकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सह सोशल मीडिया प्रमुख कमलजीत भूरानी ने किया।

तिरंगा यात्रा में जगमोहन सिंह वीरपाल यादव सतीश चंद्र राकेश यादव अनमोल राघव पीयूष शाक्य दिक्कत गुप्ता प्रीती बघेल शिवकांत शर्मा अंशुल पाठक उमेश डीपी पाल शिवम माहेश्वरी विजय कुमार रोहान शर्मा अमन गुप्ता लीतेश शाक्य सचिन गुप्ता विनोद भट्ट सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights