बदायूं। मीडिया में मुख्यमंत्री ने योगी आदित्य नाथ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव महासचिव प्रियका ग़ांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह झाड़ू लगाने के लायक ही है जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्राइवेट बस स्टैंड पर झाड़ू लगा कर प्रदर्शन किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आपको सब को याद होगा दीदी ने पिछले दिनों सीतापुर गिफ्तारी के दौरान झाड़ू से अपने कमरे की सफाई की थी योगी का यह बयान महिला बिरोधी है दलित विरोधी है ,शर्मनाक है ।चुकी देश मे रोज हम सबकी घर की महिलाएं घर की सफाई करती है तथा दलित भाई( सफाईकर्मी) भी कसबे शहरों को रोज झाड़ू लगाना व सफाई का काम करते है तो क्या ये लोग किसी लायक नही है !ये बयान इनके महिला व दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है जिसके विरोध में आज हम प्राइवेट बस स्टैंड पर झाड़ू लगा कर प्रदर्शन कर रहे है इस अवसर पर राम रतन पटेल, अवधेश, मुस्तेक, राजेश, आकाश, रामसिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे