योगी सरकार को बर्खास्त करके लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

06BDN-54
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने आज कांग्रेस के नगराध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर समेत कई पदाधिकारियो को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने उन्हे घर में नजरबंद रखा। जिसके बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाएं जाने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि बीती तीन अक्टूबर को प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा शांतिपूर्ण धरना कर रहे किसानों पर बर्बरता पूर्वक अपनी कार रौंद कर मार देने की घटना के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महा सचिव प्रियंका गांधी एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा इस घटना में शहीद हुए किसान के परिवार के लोगों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रहे थे। जिनको प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण पर पुलिस द्वारा तानाशाही करते हुए काफी धक्का मुक्की करना अलौकतात्रिंक तरीके से बिना कारण बताये उन्हें गिरफ्तार करना और 60 घंटे से ज्यादा होने पर भी गिरफ्तार रखना एवं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके पुत्र आशीष मिश्रा पर हत्या जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज होने के बाद भी उन्हे गिरफ्तार न करना एक तरीके से संविधान का गला घोटना है। उन्होने प्रदेश सरकार को शीघ्र बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाएं औक केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त कर उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा लिखकर जल्द गिरफ्तारी की है। इस मौके पर अनुग्रह सिंह, योगेश कुमार शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights