पंचशील सिंध्दात अपनाने से हो सकता है सबका कल्याण

06BDN-53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेमड़ी आज बुधवार से शुरु हुई बौध्द कथा का सपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने यहां पहुंचकर बौद्ध कथा का फीता काट कर शुभांरभ किया। उन्होंने सबसे पहले भगवान बुद्ध के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। जिसके बाद कथा कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा सरोजा देवी, ललिता, हरप्यारी ने चाँदी का मुकुट पहनाकर कर सम्मानित किया। ममता शाक्य ने कहा कि पंचशील सिंध्दात पर चल कर सब का कल्याण हो सकता है। भगवान बुद्ध के शीलो को हम सभी को मानना चाहिए। जिससे कि हम सबका कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के विचारो को सुनकर उनके बताए हुए मार्ग चलना चाहिए। इससे बाद मैनपुरी से पधारी धम्म चारिणी ललिता बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से भगवान बुद्ध बन गए। महात्मा बुद्ध ने मध्यम मार्ग अपनाते हुए अहिंसा युक्त दस शीलों का प्रचार किया तो लोगों ने उनकी बातों से स्वयं को सहज ही जुड़ा हुआ पाया। इस मौके सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, रामगोपाल शाक्य, हीरालाल, हरीओम, मुजाहिद, परपान सिंह, भजनलाल, नरोत्तम सिंह, सौदान सिंह, श्रीराम, सरोजा देवी, ललिता, हरप्यारी आदि मौजूद रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights