स्कूल में वर्कशीट का वितरण किया गया
बदायूं। प्राथमिक विद्यालय कालौरा दातागंज बदायूं में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा वर्कशीट का वितरण किया गया
बीईओ जगदीश कुमार ने कहा
दिव्यांग बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए अब वर्कशीट फार्मूला सुगमता पूर्ण शिक्षा के लिए रोचकता के समावेश का प्रयास स्कूलों के साथ दिव्यांग बच्चों के घर पर सुलभ होगी वर्कशीट, दिव्यांग बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए अब वर्कशीट फार्मूला सामान्य बच्चों की तरह ही दिव्यांग बच्चे भी पढ़ाई में दिलचस्पी लेंगे। पूर्ण ²ष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों को छोड़कर अन्य दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाने की पहल की गई है।
समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि कक्षा एक से तीन तक के जिले में दिव्यांग बच्चों को वर्कशीट द्वारा पढ़ाया जाएगा। मुख्य उद्देश्य हिदी तथा गणित विषय में ज्ञान अर्जित कराना है।
विशेष शिक्षक विजय सागर ने बताया दिव्यांग बच्चों के लिए वैसे तो पठन-पाठन की व्यवस्था पहले से है। उनके लिए अलग से रोचक पूर्ण पाठ्यक्रम न होने की स्थिति में अब सुगम वर्कशीट तैयार कराई गई है। इन्हीं के जरिए दिव्यांग बच्चों को भी सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समेकित शिक्षा के अंतर्गत वर्कशीट से मूक बधिर मानसिक तौर पर अक्षम के अलावा अधिगम अक्षमता वाले बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। खास बात यह है कि स्कूलों के अलावा घर पर रहने वाले दिव्यांग बच्चों तक भी वर्कशीट उपलब्ध कराते हुए विशेष शिक्षक उन्हें पढ़ाएंगे। इस पहल से दिव्यांग बच्चों के जीवन में भी ज्ञान का उजाला होगा।
विशेष शिक्षक सुरेश बाबू ने कहा वर्कशीट एक विशेष प्रकार की शिक्षण सामग्री होगी। इसके हर पोस्ट पर अलग-अलग तरह की आकृतियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षण दिया जाएगा। 720 प्रकार की है वर्कशीट, दिव्यांग बच्चों के लिए हिदी भाषा तथा गणित शिक्षा के लिए 720 प्रकार की वर्कशीट विकसित की गई है। कक्षा एक में हिदी के लिए 142, दो में 103 तथा कक्षा तीन के लिए 95 वर्कशीट है। गणित विषय में कक्षा एक के लिए 128, दो में 120 तथा तीन के लिए 132 वर्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी।

मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ दातागंज महामंत्री माधव सिंह प्रधानाध्यापक रामस्वरूप समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक सुरेश बाबू और विजय सागर, आशुतोष मिश्रा, प्रधान पति वीरपाल, सहायक अध्यापक उर्वेश कुमारी, शिक्षामित्र अमृता पाल आदि लोग उपस्थित रहे













































































