डी पी स्नातकोत्तर में मिशन शक्ति तृतीय चरण व स्वच्छता अभियान , प्रतियोगिता का आयोजन
बदायूँ। डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में मिशन शक्ति तृतीय चरण व स्वच्छता सप्ताह के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसके परिणाम इस तरह रहे।
प्रथम स्थान – फारेहा,मदीहा रहमान,द्वितीय- अर्शीनतृतीय स्थान- रतन सांत्वना सुमायला रही।
डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में मिशन शक्ति तृतीय चरण व स्वच्छता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्रबंध समिति के डॉ जितेन्द्र यादव उर्फ बिल्लू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। डॉ जितेन्द्र यादव ने छात्राओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि कलाकारी व हुनर ईश प्रदत्त होता है।

पूर्व मे आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में डायरेक्टर डॉ एम के सोलंकी ने छात्राओं को करते हुए कहा के हमें हमेशा प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए। डॉ शुभ्रा माहेश्वरी मैं छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि पोस्टर वह कला है जिसमें हम बिना बोले ही अपनी बात कह सकते हैं। चीफ प्राक्टर डॉ मुकेश राघव ने छात्र छात्राओं को कहा कि हमें हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।प्रवक्ता गृहविज्ञान कु ॠतु सिंह एवं भूगोल प्रवक्ता सना साजिद के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाये। रितु सिंह ने स्वच्छता का महत्व समझाया।पोस्टर प्रतियोगिता के विषय रहे-

- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता ,स्वच्छ भारत
- महापुरुष
- कन्या भ्रूणहत्या , जैसे ज्वलंत विषयों पर रंगो की कूंची चलाकर अपने अपने संदेश पहुंचाएं। विभिन्न विषयों पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की।
निर्णायक मंडल में- सना साजिद,विनोद यादव, दिव्यांश सक्सेना की भूमिका रही
।प्रथम स्थान पर दो़ छात्राओं में कु फारेहा रहमान व मदीहा रहमान ,(बी. ए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर अर्शीन( बी. ए द्वितीय वर्ष) , तृतीय स्थान पर रतन ( एम .ए भूगोल)सांत्वना पुरस्कार विजेता रहीं .सुमायला (बी. ए प्रथम वर्ष) ।
महाविद्यालय स्टाफ में डॉ मुकेश राघव, भूपेन्द्र कुमार, कविता ,नितिन माहेश्वरी, नीलोफर , तृप्ति सक्सेना, वैभव तोमर, ज्ञानेंद्र कश्यप,गुलनार जमील आदि की सक्रिय भूमिका रही।
प्रतिभागियों में इमरत अली, आरती, नेहा ठाकुर,नीलम ,कंचन, खालिदा, शिफत,शिवानी सोनाली, सुमायला , सीमा ,विश्या, खदीजा,फारेहा, मदीहा रहमान,जयललिता सहित करीब 28 ने प्रतिभागिता की।














































































