रुहेलखंड महोत्सव में नृत्य संगीत और लघुनाटकों की रही धूम
बरेली के कबीर’ पुस्तक का भी विमोचन
बरेली। आल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम, नाटक, गायन प्रस्तुत किये गए। विशेष रूप से सामूहिक नृत्यों ने लोकगीतों पर आधारित विभिन्न वेशभूषा में अनूठी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमे ग्रुप डांस में रॉक एंड रोल, डायनेमिक डांस ग्रुप, टाइकून डांस ग्रुप प्रथम रहे। इस अवसर पर कबीर पुरस्कार विजेता जे सी पालीवाल पर गुडविन मसीह द्वारा लिखित ‘बरेली के कबीर’ पुस्तक का भी विमोचन हुआ जिसमे डॉ अरुण कुमार, चंद्र कांत त्रिपाठी, गुडविन मसीह, रमेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

संजय कम्युनिटी हाल में कोविड नियम का पालन कर प्रतिवर्ष की भांति आल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के जे सी पालीवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए जिसमे नगर विधायक डॉ अरूण कुमार, नगर निगम पार्षद राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, सपा महानगर अध्यक्ष सलीम सुल्तानी, महासचिव गोविंद सैनी, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अर्चिता, पिहू सैनी, दक्ष सक्सेना, सोनू मौर्य प्रथम रहे तथा मुस्कान पाण्डे, परी, अदिति कपूर, आशु सैनी आदि द्वितीय रहे। ग्रुप डांस में रॉक एंड रोल, डायनेमिक डांस ग्रुप, टाइकून डांस ग्रुप प्रथम रहे। पेन्टिंग प्रतियोगिता में आरती (कन्या महाविद्यालय भूड़) प्रथम, पूजा बाजपेई (साहू रामस्वरूप) द्वितीय, अंशिका अग्रवाल (बरेली कॉलेज) तृतीय तथा अर्चना (साहू रामस्वरूप) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में वीरांगना अवंतीबाई महा विद्यालय प्रथम रहे। इस अवसर पर हुई प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में देवेन्द्र रावत, हरजीत कौर, नाहिद बेग, ज्योति शर्मा, पूजा रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील धवन तथा मंच प्रबंधन वी. एस. सक्सेना, दिनेश पालीवाल, पवन कालरा ने किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सतीश बघेल, राजीव रंजन, विनय चतुर्वेदी निर्भय सक्सेना ने सभी को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए।

निर्भय सक्सेना













































































