प्रदेश सरकार अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही :शफी अहमद

b977ce50-597e-442d-9d2e-b83f30bf4989
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। लखमीपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा के द्वारा शान्ति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार द्वारा रौंदे जाने की घटना होने के पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शफी अहमद को रात से ही नजरबंद कर दिया पूछे जाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शांति भंग का हवाला देते हुए देर रात 8 बजे से ही नजरबंद कर दिया इसपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफी अहमद के समर्थन में पूर्व जिला युवा उपाध्यक्ष एराज चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव बब्बू चौधरी, उमेंद्र शंखधार, पूर्व महासचिव जिला युवा कांग्रेस अमन खान, राज यादव, जिला सचिव अरबाज़ रजी, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुहम्मद आरिफ आदि ने गिरफ्तारी देकर विरोध किया इस अवसर पर योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेसी नेता शफी अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही है. उसका यह रवैया अहंकार भरा है. पीड़ित परिवार को संवेदना देने की जगह योगी सरकार विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है. शफी अहमद ने प्रियंका गांधी को तुरंत रिहा करने की मांग की है और उनको शहीद किसान के परिवारों से मिलने दिया जाए शफी अहमद ने कहा कि आज देश मे तानाशाही शासन का असल चेहरा देखनो को मिला है जिस तरह देश के पूर्व प्रधानमंत्री के परिवारों से आने वाली कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवम राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी और उनके साथ किये गए दुर्व्यवहार को कदापि बर्दाश्त नही किया जाएगा मुझे एवम मेरे साथियों को जिस तरह गिरफ्तार कर घर से बाहर जाने नही दिया जा रहा इससे कांग्रेसियों का एवम कार्यकर्ताओं का हौसला टूटने वाला नही कार्यकर्ताओं के हौसले और बुलंद हो रहे है पूर्व जिला युवा उपाध्यक्ष एराज चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव बब्बू चौधरी, उमेंद्र शंखधार, पूर्व महासचिव जिला युवा कांग्रेस अमन खान, राज यादव, जिला सचिव अरबाज़ रजी, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुहम्मद आरिफ ने कहा कि शायद सरकार भूल रही है ये वो प्रियंका गांधी है जिसने देश की आज़ादी के लिए अपने परिवार की शहीदी देखी है वो किसी से डरने वाली नही न मुकदमो से न जेल जाने से वो ही हौसला उनके कार्यकर्ताओं में भी है आज हमे पुनः देश की आज़ादी की लड़ाई शुरू करनी है एवम किसान युवा महिला के हक की आवाज़ उठाने के लिए जेल भी जाना पड़े तो जेल जायेगे पर इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल को दिया ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी मैं केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा शांतिपूर्ण धरना कर रहे किसानों पर बर्बरता पूर्वक अपनी गाड़ी से रौंदे जाने की घटना गठित हुई है जसमे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव माननीय प्रियंका गांधी जी व राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुडडा जी इस घटना मैं शहीद हुए किसानों के परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी जारहे थे जिनको की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा तानाशाही करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी की पोती व पूर्व प्रधानमंत्री की पुत्री माननीय प्रियंका गांधी एवं राज्य सभा सांसद माननीय दीपेन्द्र हुड्डा जी के साथ काफी धक्का मुक्की करना अलोकतांत्रिक तरीक़े से बिना कारण बताये उन्हें गिरफ्तार करना एक तरीके से सविधान का गला घोटना है
अतः हम कांग्रेसजन मांग करते है कि प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रीय शासन लगाए जाएं एवम केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त कर उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा लिखकर जल्द गिरफ्तारी की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights