बिल्सी। नगर के मोहल्ला दो स्थित जैन मंदिर में आज रविवार को गृह और मन की शांति के लिए शांति पाठ का आयोजन किया गया। जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी ने बताया कि इस पाठ में मुकुट, कुंडल, हार, रत्न आदि को धारण करने वाले इन्द्र आदि देव जिनके चरण-कमलों की पूजा करते हैं। उत्तम कुल में उत्पन्न, संसार को प्रकाशित करने वाले ऐसे तीर्थंकर शांतिनाथ मुझे अनुपम शांति प्रदान करें। पूजन करने वालों को, रक्षा करने वालों को, मुनियों को, आचार्यो को, देश, राष्ट्र, प्रजा और राजा सभी को सदा शांति प्रदान करें। सब प्रजा का कुशल हो, राजा बलवान और धर्मात्मा हो, बादल समय-समय पर वर्षा करें, सब रोगों का नाश हो, संसार में प्राणियों को एक क्षण भी दुर्भिक्ष, चोरी, अग्नि और बीमारी आदि के दु:ख न हों, सभी देश सदैव सुख देनेवाले जिन प्रणीत धर्म को धारण करें आदि का ध्यान कर मन एवं गृह की शांति की कामना करते है। इस मौके पर अनिल जैन सोनी, अनुपम जैन, निखिल जैन, प्रभात जैन, अंकुर जैन, रवि जैन, आदित्य जैन, पूनम जैन, रिंकी जैन, आँचल जैन, बबिता जैन, सीमा जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, रीता जैन, रेखा जैन, नीलम जैन, रानी जैन, योगेश जैन, डॉ आरती जैन, कुसुम जैन आदि मौजूद रही।