कार की टक्कर से साईकिल सवार दो मजदूरों की मौत, मुकदमा दर्ज

IMG-20210929-WA0086
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान। कार की टक्कर से साईकिल सवार दो मजदूरों की मौत के मामले में देर रात एक मृतक के पिता की ओर से पुलिस ने कार चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार शाम तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस उसे तलाश कर रही है। 
           बता दें कि बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव रेलई माधोपुर निवासी च॔द्रपाल और उपदेश सहसवान से मजदूरी करके शाम करीब साढ़े छह बजे गांव वापस लौट रहे थे। खंदक के पास गांव जाने के लिए सडक पार करते समय बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने साईकिल सवार दोनों मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार कार छोड कर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में ले कर पीएम को भेज दिया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


       देर रात मृतक चन्द्रपाल के पिता कुंवरपाल ने कार चालक विद्वांश उर्फ़ राजा निवासी गांव उस्मानपुर थाना जरीफनगर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। इधर, गुरुवार को पीएम के बाद मजदूरों के शव गांव पहुंचे तो स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
इंसेट:-
पांच मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
सहसवानः काल बन कर साईकिल सवार मजदूरों पर झपटी कार ने न केवल दो महिलाओं को जवानी में ही विधवा का लिबास पहना दिया। वरन चार मासूमों के सिर से पिता का साया भी छीन लिया। मृतक उपदेश के चार बच्चे हैं। सबसे बडा पुत्र मात्र चार साल का है। करीब दो माह पूर्व ही उसकी पत्नी ने दो जुडवां बेटियों को जन्म दिया था। दूसरे मृतक चन्द्रपाल की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और उसके एक ही संतान है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights