बिल्सी। आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराज.) ने तहसील गेट पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में देश के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें यूनियन ने कहा है कि किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को भारत सरकार तुरन्त वापिस लेकर निरस्त करे, एसएसपी का कानून बनाया जाये, बिजली बिल की दरे कम की जाये, गौवंश और जंगली गायों से हमारी फसलों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाये, स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू की जाये। इस मौके पर रईस अहमद, आंजर खां, अख्तर खां, असलम खां, नन्नू सैफी, अव्वाश, अकील अहमद, राम रईस, इरदश, परमेश्वरी, रमज़ानी, लाखन सिंह, बाँके सिंह आदि मौजूद रहे।