बाइक से लौट रहे दंपति से सरेशाम की लूटपाट

27BDN-56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया अंजाम

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव फैतुल्लागंज के निकट बीती रविवार की शाम कुछ बाइक सवार बदमाशों ने अपने बहनोई के यहां लौट रहे एक दंपति को रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़ित दंपति ने इसकी सूचना थाना मुजरिया पुलिस को दे दी है। मगर पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं सरेशाम हाइवे पर हुई लूटपाट की घटना के बाद क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी ज्ञानसिंह यादव पुत्र तिलक सिंह बीती रविवार की शाम करीब सात बजे बजे अपनी पत्नी कमलेश यादव के साथ बाइक से कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव सिलहरी से अपने बहनोई रामबिलास के यहां वापस अपनी बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव फैतुल्लागंज के पास पंहुची तो पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया और उनके साथ लूटपाट करना शुरु कर दी। बदमाशों की संख्या तीन थी। जिनके हाथों में तंमचा थे। विरोध करने पर उन्होने उनके एवं उनकी पत्नी के सिर पर बटों से प्रहार करके घायल कर दिया। साथ ही उनका सेलफोन और कमलेश यादव के कानों में पहने सोने की कुंडलों को लूट कर मुजरिया की ओर फरार हो गए। पीड़ित ज्ञानसिंह ने बताया कि उन्होने घटना के तुंरत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ इलाज कराने के लिए वह बिल्सी नगर में एक निजी चिकित्सक के यहां आ गए। समाचार लिखे जाने तक मुजरिया पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं सरेशाम दंपति के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल है।    

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights