बरेली। थाना भुता पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 जनवरी को वादी की तहरीर पर इमरान पुत्र मोहम्मद अकबर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 64(2)M बीएनएस एवं 4(1) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इमरान निवासी यासीन नगर, थाना नवाबगंज, बरेली को म्यूडी कलां जाने वाले मुख्य मार्ग से सुबह करीब 9 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह वादी की पुत्री को पहले से जानता था और बातचीत करता था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेश कुमार एवं कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे। अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश जारी है।