एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर ग्राम नरऊ बुजुर्ग में मनाया स्वच्छता दिवस

WhatsApp Image 2026-03-02 at 4.31.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा ग्राम नरऊ बुजुर्ग में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति जनजागरण अभियान चलाया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का संचार हो गया।शिविर के दूसरे दिन सुबह से ही स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता रैली का आयोजन किया। रैली में स्वयंसेवक तख्तियों और बैनरों के साथ नारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिनमें ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ जैसे संदेश प्रमुख थे। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य चौराहों, सामुदायिक भवनों पर झाड़ू लगाई तथा समस्त गलियों व नालियों को साफ-सुथरा किया। इस प्रयास से गांव की कई अवरुद्ध नालियां साफ हो गईं, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिली।
दोपहर में आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। डॉ. चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि कूड़ा-करकट और नालियों में ठहरा पानी मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, त्वचा रोग तथा अस्थमा जैसी घातक बीमारियों को न्योता देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नालियों में बहता स्वच्छ जल मलेरिया मुक्त गांव की पहचान है। संगोष्ठी में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता संबंधी निबंध पढ़े तथा ग्रामीणों से संकल्प दिलाया कि वे अपने घर-आंगन को साफ रखेंगे।
इस अवसर पर योगिता यादव, भारत, अंशुल, तमन्ना, वर्षा, अंश, राहुल, समीक्षा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, ग्रामीणजन तथा महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। एनएसएस इकाई ने आगामी दिनों में स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण तथा महिला सशक्तिकरण जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights