बिल्सी। आज माह के चौथे शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन नवागत सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान यहां कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अवशेष बची 12 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल और पुलिस टीम का गठन करते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए है। सीओ ने कहा कि सभी कर्मचारी किसानों की समस्याओं का समय पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। ताकि उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी, एसआई सुनील कुमार, यशपाल सिंह, रामेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार राणा, सुमित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।