बिल्सी। आज शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती के उपलक्ष्य में अंबियापुर ब्लॉक परिसर में गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किया। मेला के दौरान क्षेत्र के 19 लोगों को पात्रता गृहस्थी के राशनकार्ड, 41 लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन एवं पांच लोगों को राशन भी उपलब्ध कराया गया। इससे पहले यहां भाजपाईयों ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री एवं ब्लाक प्रमुख पति डीपी भारती, पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी, अवधेश पाराशर, साविर अली, प्रमोद गोस्वामी, विवेक राठी आदि मौजूद रहे।