बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में आज शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। प्रातःकालीन यज्ञ के बाद सभा में बोलते हुए सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक सच्चे राष्ट्रभक्त, मानवतावादी सोच के धनी, वह महान राष्ट्रीय संत थे। उनके हृदय में सदा अपना भारतवर्ष धड़कता था। वह मानवता सनातन वैदिक संस्कृति के लिए निरंतर समर्पित रहे। आर्य समाज के मंत्री अगरपाल सिंह ने कहा संतों की कोई जाति नहीं होती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण राष्ट्र के थे। हिंदी हिंदू हिंदुस्तान के थे। इस मौके पर सत्यम आर्य, मोना रानी, प्रज्ञा आर्य, संतोष कुमारी, कौशकी रानी, धीरपाल, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे।