सहसवान । समाधान दिवस के दौरान सीओ तथा कोतवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा शीघ्र निस्तारण हेतू सम्बंधित विभागीय कर्मचारियों को सोंप दिया । और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान सीओ अनिरुद्ध सिंह कोतवाल पंकज लवानिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनी समाधान दिवस मे कुल पाँच शिकायतें आई एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।बाकी शिकायतों को मौके पर मौजूद सम्बंधित राजस्वकर्मियों को सौंप कर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। फरियादियों द्वारा पांच शिेकायतें दर्ज कराई गई। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों को त्वरित निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा थाने मे आए फरियादी की शिकायत को तुरंत संज्ञान मे लेकर उसका समाधान किया जाये ।