हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर सहसवान। अनियंत्रित ट्रेक्टर की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा शनिवार दोपहर करीब साढे तीन बजे सहसवान कछला मार्ग पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरा का मुशाहिद बडेरिया से बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। जब वह काली माता मंदिर के पास पहुंचा अभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुशाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।