सहसवान। पं• दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बदायूं सांसद डा• संघमित्रा मौर्य ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। सांसद ने कहा कि पं दीनदयाल के लक्ष्य अंत्योदय के सपने को आज साकार होते देख रही हैं । इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, कार्यक्रम प्रभारी अवढर शर्मा, अनुज माहेश्वरी, देव सिंह यादव, पुरुषोत्तम टाटा, सुरेन्द्र यादव, अनिल यादव, तूफान सिंह, मनीष माहेश्वरी, बीडीओ डीके सिंह, एडीओ लक्ष्मण सिंह ग्वाल, भूपेन्द्र सिंह, नीरू सक्सेना, मुहम्मद सलीम, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।