बदायूँ में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: जिलाध्यक्ष का दावा- 2022 में यूपी में कांग्रेस बनाएगी सरकार
बदायूं। दातागंज विधानसभा में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ट्रेनिंग कैम्प लगाया, ट्रेनिंग कैम्प ट्रेनिंग देने आए प्रदेश ट्रेनर, सैयद मजिन हुसैन, आशकार आलम, संजीव शिवकांत मिश्रा, आनंद शुक्लनी, ने कार्यकर्ताओं को दी ट्ट्रैनिंग, कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर को दातागंज विधानसभा के शिव पैलेस में शुरू हुआ। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासविव कुमुद गंगवार जी ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही। कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। आज जो कल-कारखाने नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की देन हैं।

कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल किया। सभी वर्गों का साथ लेकर चलने का कार्य किया। भाजपा सरकार उन-कारखानों को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा। उन्होंने कहा आने वाला विधान सभा चुनाव में कांग्रेस इस वार प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश सचिव अजय सरस्वत सोनी जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधे जुड़िए। संवाद कीजिए और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष कीजिए, लेकिन तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। कांग्रेस की राष्ट्रवादी नीति के तहत हुए कार्यों की जानकारी दीजिए। अब संगठन को जमीनी स्तर तक लाना है।, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह जी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा कि अब भाजपा सरकारों के कुशासन और जनविरोधी तानाशाही से देश की जनता को बचाना है। भाजपा सरकार किसान, दलित व महिला विरोधी है। भाजपा और आरएसएस अपनी सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए झूठी बातों से जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इसे नाकाम करना होगा।, इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाउपाध्यक्ष व सह प्रभारी दातागंज आतिफ खान जख्मी ने किया, जिला मीडिया इंचार्ज अरबाज़ रज़ी
कार्यक्रम में मौजूद रहे साथ ही सोशल मीडिया प्रदेश सचिव मोहम्मद यशव, दिनेश चंद्र भघेल, मोरपाल प्रजापति, अशोक यादव, राम सिंह कश्यप, ठाकुर ओमेंद्र सिंह, सुमेन्द्र यादव, वफ़ाति मिया चौधरी, शुसिला कोरी, प्रेमपाल यादव, राम रतन पटेल छोटे लाल शर्मा, आकाश पाठक, आदि कांग्रेस जन ट्रेनिंग कैम्प मौजूद रहें,














































































