बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों की बस्ता सजाओ प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने बहुत ही अच्छे ढंग से बैग को सजाकर, किताबों और कॉपियों को कवर करके प्रदर्शित किया। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा एनसी के विधान, उद्देश्य, योगेश, केजी में अज़्ज़ाम, तनिष्का, दिव्यांश कक्षा एक में सूर्यांश, रब्बानी, हार्दिक कक्षा दो में अवनि, अनस, मानस कक्षा तीन में नव्या, धीरज, अदिति, आरुष कक्षा चार में खुशी, स्नेहा, नंदिनी कक्षा पांच में काव्या, अंश, लक्ष्मी-अजय अव्वल रहे। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा और प्राइमरी प्रभारी अमित माहेश्वरी ने सभी बच्चों के बैग की किताबों का अवलोकन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। आगे भी इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीमा वर्मा, प्रिंसी गुप्ता, मानवेन्द्र शर्मा, मोहित शर्मा, छाया शर्मा आदि मौजूद रहे।