बिल्सी। बीती शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुध्द सिंह का एसएसपी संकल्प शर्मा ने सहसवान सर्किल के लिए स्थानांतरित कर दिया। जिसके उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को नगर की अरिहंत पौधारोपण समिति द्वारा उन्हे पौधा भेंट कर भावभीनी विदाई दी। समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हे प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए। उन्होने कहा कि सीओ अनिरुध्द सिंह ने क्षेत्र में अपराध रोकने के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होने अल्प समय पर क्षेत्र की जनता के दिलो में अपनी अहम जगह बना ली थी। जिससे जनता कभी भी भुला नहीं सकेगी। इस मौके पर अमन गुप्ता, डा.शिव गौड़, सुनील वार्ष्णेय, वेदव्यास शर्मा, पीयूष शाक्य, योगेेश पुरी, दीपक शर्मा, अवधेश पाराशर, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे