बिल्सी में भाजपाईयों ने मनाई उपाध्याय की जंयती

24BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आज शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डा.नीरेश कुमार वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उन्होने कहा कि भारत सरकार द्वारा 25 सितंबर 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती पर अंत्योदय दिवस की घोषणा की गई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही अंत्योदय का नारा दिया था। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर तक आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों का उदय या विकास करना होता है। दीनदयाल उपाध्याय का जन्म यूपी के मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ था। 11 फरवरी 1968 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस मौके पर अशोक कुमार पाल, ओमवीर सिंह, विश्वजीत सिंह, विशेषपाल सिंह, रोहित शर्मा, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights