बदायूं।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं नेहरू युवा केंद्र जनपद बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी तथा फिट इंडिया एवं क्लीन इंडिया मेगा फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा। मेगा फ्रीडम रन आवास विकास राजकीय महाविद्यालय से प्रारंभ होगा जो दिल्ली पब्लिक स्कूल तक जाएगा तथा वापस महाविद्यालय में आकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी में तब्दील हो जाएगा। यह सूचना देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने बताया कि फिट इंडिया मेगा फ्रीडम रन में राजकीय महाविद्यालय के 200 छात्राओं के साथ नेहरू युवा केंद्र से जुड़े ग्रामीण युवा भी प्रतिभाग करेंगे। मेगा फ्रीडम रन का नेतृत्व महाविद्यालय की शिक्षक करेंगे।