पं० दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन को साकार कर रही है मोदी और योगी सरकार : राजीव कुमार गुप्ता

4167b60a-f143-4571-b252-afd3709d060b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर बदायूं जनपद के सभी बूथों पर पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बसोमा, बुटला दौलत और बदायूं नगर में पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा पं० दीनदयाल उपाध्याय का त्याग, तपस्या और बलिदान भारतीय जनता पार्टी के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की धारा में लाने का काम किया। वह एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे और वह राष्ट्र को मजबूत और सशक्त बनाना चाहते थे। उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए मोदी सरकार और योगी सरकार उनके अंत्योदय मिशन पर काम कर रही है।

कल पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक पर गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक बूथ से लाभार्थी इस मेला में जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गरीब कल्याण मेला में अपने अपने बूथ से लाभार्थियों को लेकर जरूर जाएं।इस मौके पर अजय तोमर राकेश शाक्य मनोज गुप्ता रेनू सिंह योगेश प्रताप सिंह सुखपाल वर्मा रितिक माहेश्वरी सहित तमाम कार्यकर्ता रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights