राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 52 वाँ स्थापना दिवस मनाया
बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना का 52 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने किया। समारोह का संचालन एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेने वाले एनएसएस एवं एनसीसी के वालंटियर्स को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


मुख्य अतिथि डॉ दिनेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र के निर्माण की दिशा में बौद्धिक युवा पीढ़ी का समायोजन करते हुए जन जन की समस्याओं का निराकरण करने का सर्वाधिक उचित माध्यम है। यादव ने बताया कि एनएसएस ज्वाइन करना बड़ी बात नहीं है एनएसएस को जीना बड़ी बात है।अपने अनुभव को साझा करते हुए यादव ने बताया कि समाज सेवा की शुरुआत मैंने एक छात्र के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से की थी।डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि प्राचीन गुरुकुल परंपरा का पुनः जीवंत रूप राष्ट्रीय सेवा योजना में देखने को मिलता है।समाज के दर्द को शोध और अनुसंधान के पटल तक ले आना और नई नई संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाना स्वयंसेवियों का लक्ष्य होता है।विशिष्ट अतिथि जिला प्रशिक्षक देवेंद्र गंगवार ने कहा कि त्याग तपस्या के साथ कम संसाधन में जीवन जीने की कला एनएसएस के गतिविधियों में देखने को मिलता है। एनसीसी की प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा छात्र-छात्राएं समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र का पुनर्निर्माण करते हैं।राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ डाली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समस्त शोध और अनुसंधान समाज के लिए ही होता है।ऐसे में एनएसएस के स्वयंसेवीओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ अंशु सत्यार्थी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों से आज राजकीय महाविद्यालय की एक अलग पहचान बनी हुई है।


इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार, डॉ बबीता यादव, डॉ नीरज कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रेमचंद्र,डॉ ज्योति विश्नोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डॉ पवन शर्मा,डॉ सरिता यादव,डॉ सारिका शर्मा, नरगिस,शिवम यादव, देवानंद, विवेक कुमार, रोहिताश यादव ,राम लखन, अमन सक्सैना, सूरज चौहान,अलका शँखधार, अभिलाषा यादव,दीक्षा सक्सेना,रितिका, पारुल तोमर, वैष्णवी गुप्ता,ज्योति गुप्ता,दाताराम, कुलदीप सिंह, निखिल कुमार, राजेश कुमार, प्रशांत,देवांश,अरुण गौतम, मुकुल राठौर, पायल जादौन, राखी आदि उपस्थित थे















































































