बच्चों को अवश्य बनाएं शिक्षित: डीएम

IMG_9962
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। गांवों की तस्वीर बदलने की शुरूआत हो चुकी है, गांवों को आदर्श बनाने के लिए डीएम ने निर्देश दिए है कि ग्राम सचिवालय में सचिव प्रति दिन बैठकर ग्रामीणों के लिए शासकीय योजनाओं से लाभांवित करने के लिए कार्य करेंगे, यहां से ग्रामीणों को योजनाओं व इसमें प्रयोग होने वाले अभिलेखों की जानकारी मिल सकेगी और उन्हें आवेदन करने का तरीका भी बताया जाएगा। इसके अलावा यहां से परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। यहां लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी, जहां विभिन्न विषयों की पुस्तकें बैठकर पढ़ने के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए शुरूआत हो चुकी है।
आॅपरेशन कायाकल्प एवं कन्या सुमंगला योजना के साथ गांवों को माॅडल गांव बनाने पर कितना हो चुका है। इसका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने पीडी डीआरडीए/डीपीआरओ अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी बिसौली के साथ विकासखण्ड बिसौली के अन्तर्गत ग्राम खजुरिया तथा विकासखण्ड वज़ीरगंज के अन्तर्गत कर्रगांव में पहुचीं। डीएम ने पंचायत भवन, पुस्तकालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बैठने की व्यवस्था, छाया एवं पानी सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने यहां ग्रामीणों से भी बात की। डीएम ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य बनाएं, जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। गांव में पुस्तकालय खुल गया है। पढ़ने वाले बच्चों को अध्यन के लिए सभी प्रकार किताबे उपलब्ध कराई जाएंगी, फिर क्यों न हमें अपने वेतन से मंगवाना पड़े। सभी बच्चे मेहनत से पढ़े।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विकासखण्ड में पांच-पांच आदर्श गांव के लिए तेजी से कार्य किए जाएं। आदर्श गांवों में ग्राम सचिवालय, पुस्तकालय, तालाब, पार्क एवं खेल मैदान, पेयजल, हैण्डपम्प, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत खाद के गड्ढे, सड़कों एवं नालियों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था, सोकपिट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर कूड़ा निस्तारण, गांव की गलियों एवं नालियों को पक्का बनवाया जाए। व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सामेकित बाल विकास सेवाएं, कुपोषण मुक्त गांव, मिड-डे मील, प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण, उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा योजना अन्तर्गत रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प कार्य, आंतरिक गलियों एवं नालियों का संतृप्तीकरण, वैक्सीनेशन सहित आदि बिन्दुओं पर कार्य कराने के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं।  डीएम ने निर्देश दिए हैं कि इन कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। प्रत्येक हैण्डपम्प के पास सोकपिट बनाया जाए। कोविड-19 का टीकाकरण शतप्रतिशत कराया जाए, कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। डीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि अपने घर एवं गांव को साफ-सुथरा रखें, कूड़ा इधर उधर न डालें, निर्धारित स्थान पर कूड़ा डाला जाए। अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाए, जिससे सभी गांव कुपोषित मुक्त हो सकें। 18 से अधिक वर्ष की आयु के सभी लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।
डीएम ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में खेल मैदान एवं पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करा दें, अन्यथा सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सबसे पहले बाउंड्रीबाॅल का कार्य पूर्ण किया जाए। पार्क में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, खेल मैदान में कम से कम 400 मीटर का ट्रैक होना चाहिए। कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत सत्यापन का कार्य तेजी से कराएं। बीडीओ एबीएसए के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आॅपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर तेजी से कार्य पूर्ण कराएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights