आंगनवाड़ी की निकलेगी अधिकार यात्रा : मोर श्री गुप्ता
बदायूं।अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन दह गवाँ परियोजना का आयोजन सुभाष चंद्र सक्सेना के आवास पर किया गया |बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपनी लड़ाई अब स्वयं लड़ेंगी ।जिसके लिए आंगनवाड़ी अधिकार यात्रा की रणनीति तय की गई है ।आंगनवाड़ी अधिकार यात्रा 2 अक्टूबर 2021 के लिए मेरठ से शुरू होकर नोएडा गाजियाबाद ,अमरोहा, मुरादाबाद ,बुलंदशहर, संभल ,बदायूं ,बरेली, शाहजहांपुर ,हरदोई ,होते हुए लखनऊ पहुंचेगी | जिसके लिए रूपरेखा तय की गई है ।सभी बहनें एक दिन के लिए लखनऊ में एकत्र होगी |जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सभा को संबोधित करेंगे एवं प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलेंगे । सभी बहनों से लखनऊ चलने की अपील की गई है ।बैठक को मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए तन, मन ,धन जरूरी है इस मौके पर 5 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित खंड विकास अधिकारी दहगवाँ एडीओ पंचायत नवीन कुमार के लिए सौंपा गया जिसमें प्रथम मांग प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदला जाए, एवं 5 वर्ष तथा 10 वर्ष में लगने वाला इंक्रीमेंट 63 प्रत्येक कार्यकत्री को दिलाया जाए । 54 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का दह गवॉ परियोजना का अन्नप्राशन एवं गोद भराई का पैसा 4500 प्रत्येक कार्यकत्रियों को आज तक नहीं दिया गया है वह तुरंत दिलाया जाए । वरना 1 अक्टूबर के लिए अनशन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों बैठेगी ।ब्लॉक अध्यक्ष शशीरानी सक्सेना ने कहा कि संगठन की सक्रियता के लिए न्याय पंचायत का गठन किया जाए ।जिसमें दहगवाँ से प्रीति वर्मा ,प्रेमलता ,आरती गुप्ता, रसूलपुर से रेखा, मिथिलेश कुवरपुर चा दन से नीरू माहेश्वरी ,रूपा देवी , सिलाहरी से अनुपम, ओमवती ,विचोला मलिकपुर से प्रेमवती, रामादेवी , धोवई अहलाद पुर से रेखा ,शांति ,प्रभारी बनाई गई |इस मौके पर आलिया ,प्रमोद कुमारी, सुमन लता ,गुड़िया रानी, आदि मौजूद रही ।विशेष सहयोग जिला संरक्षक विनोद कुमार सक्सेना का रहा














































































