समाजवादी व्यापार सभा का मण्डल स्तरीय सम्मेलन आयोजित
बदायूं।समाजवादी व्यापार सभा का मण्डल स्तरीय सम्मेलन आज नगर बदायूँ के निजी बैंकट लाॅन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संजय गर्ग उपस्थित रहें। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 मनोज पोरवाल तथा कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता मौजूद रहे। संचालन राजीव राज गुप्ता ने किया।

समाजवादी व्यापार सभा के मण्डल स्तरीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये संजय गर्ग ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह से बर्वाद हो गया है श्एक देश एक करश् के नाम पर भाजपा सरकार ने पांच स्तरीय टैक्स व्यापारियो पर थोप दिया है। जीएसटी के नियमों में अब तक 975 संशोधन किये जा चुके है जिससे स्पष्ट होता है कि देश के चन्द कारपोरेट घरानो को फायदा पंहुचाने के लिए जीएसटी का टैक्स बहुत जल्दबाजी में देश व प्रदेश के व्यापारियों पर थोपा गया है। एनपीए के नाम पर लगभग डेढ करोड के खातों का संचालन बन्द करके अंबानी व अडानी जैसे कारपोरेट घरानों का लाखों करोड रूपया कर्ज माफ कर दिया गया है। प्रदेश का व्यापारी अब भी कालेधन की वापसी का इंतजार कर रहा है सरकारी आंकडो के अनुसार 99.30 प्रतिशत पुराने नोट बदले जा चुके है जबकि धरातल पर सच्चाई यह है कि यदि देश की पूरी पुरानी करेंसी नई करेंशी से बदल दी जाये तब उसका आंकडा 100 प्रतिशत से भी अधिक होगा। इससे स्पष्ट होता है कि नोटबन्दी के नाम पर लाखों-करोडो रूपयों का घोटाला किया गया है। इसी घोटाले से देश व प्रदेश की जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा के आई0टी0 सेल द्वारा पुलवामा हमले को प्रचुरता प्रसारित किया गया। अब समय आ गया कि प्रदेश का व्यापारी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संलल्प ले चुका है।

व्यापारी सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुये बरेली मण्डल से आये व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्तमान समय में अपने आप को हैरान, परेशान तथा असहाय महसूस कर रहा है। जब तब देश व प्रदेश का किसान सम्पन्न नहीं होता है तब तक समाज सुदृढ नहीं होगा, तब तक व्यापारी सम्पन्न नही हो सकता। किसान तथा व्यापारी समाजिक रूप से एक दूसरे के पूरक है परन्तु वर्तमान की भाजपा सरकार में किसान बुरी तरह से परेशान है जिसके फलस्वरूप प्रत्येक क्षेत्र में बाजार की स्थिति पूरी तरह से धाराशाही हो चुकी है। कोरोना काल के दोनो चरणों में व्यापारियों ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की थी कि लाॅकडाउन के दौरान उनके बिजली के बिल माफ किये जाये तथा व्यापारियों द्वारा बैको से जो ऋण लिया गया है उनकी किस्तो पर ब्याज दर माफ की जाये परन्तु इन संवदेनहीन सरकारों ने व्यापारियों के हितो को ताक पर रखकर उनका आर्थिक व मानसिक शोषण किया है। किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी, अल्पसख्ंयक, दलित, पिछडे सहित समाज का हर वर्ग हर चीज को भुलाकर समाज के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की उम्मीद कर रहा है।

इस मौके पर बदायूँ के सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, बरेली के सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शाहजहांपुर के सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मौलाना यासीन उस्मानी पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, फखरे अहमद शोबी , हिमांशु यादव, हाजी रईस अहमद, यासीन अहमद गद्दी, वीरेन्द्र धीगडा, पवन गुप्ता, अखिल रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, गौरव जैसवाल, सुरेन्द्र सिंह भाटिया, अल्का यादव, सौरभ गुप्ता, दीपक वर्मा, धीरेन्द्र यादव, रामप्रवेश यादव, गोपी वल्लभ शर्मा, अनिल दीक्षित, टेडामल अग्रवाल, बलवीर सिंह यादव, मोतशाम सिद्दीकी, रामेश्वर शाक्य, शंशाक यादव, विपिन यादव, अवधेश यादव, फरहत अली, भानू यादव, वैभव उपाध्याय, राजू यादव, आमिर सुल्तानी, वसीम, अली अल्वी, प्रताप यादव, रईस अहमद, अवधेश सभासद, रंजीव वाष्र्णेय सिक्की, कल्लू राठी, वसी अहमद, राहिल, उमेश वाष्र्णेय, चेतन, प्रभात अग्रवाल सहित सैकडो व्यापारी उपस्थित रहे।














































































