इससे पूर्व भी दलित महिला से छेड़छाड़ का लग चुका है आरोप सहसवान । प्रदेश सरकार गरीबों की हर हाल मे मदद कर रही है । आपदा को अवसर में बदलने का काम राशन डीलर करने में जुटे हुए हैं। उचित दर विक्रेता की दुकान पर प्रति कार्ड पांच रुपये वसूलने व घटतौली व राशन न देने का मामला सामने आ रहे है । कार्डधारकों के विरोध करने पर गाली गलौज करने व भगा देने की भी शिकायत मिल रही है । छुटभेय्या नेता राशन डीलर महिला कार्ड धारकों से जमकर कर रहा है अभद्रता गाली गलोच मो0 चौधरी स्थित उचित दर की दुकान पर कार्डधारक राशन लेने पहुंचते है । तो डीलर पांच किलो प्रति यूनिट की जगह दो या तीन किलो राशन वितरित कर रहा है। कुछ लोगो के अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देता है। जिन्हें मिलता है, उनको घटतौली कर राशन कम देता है। जब इसके बारे में पूछा तो आग बबूला हो गया और कहने लगा इतना ही राशन मिलेगा अभी मशीन खराब हो गई थी सात हजार रुपए लगे वह कहाँ से आएंगे । वितरण के दौरान कार्ड धारकों से आबेध वसूली के साथ ही घटतौली कर राशन कम दिया जाता है । अंगूठा लगवाकर राशन न देने पर कार्ड धारकों ने जब विरोध किया तो मारपीट पर अमादा हो गया और गाली गलौज कर भगा दिया। इससे पूर्व भी दलित महिला से छेड़छाड़ का ल्ग चुका है आरोप । राशन डीलर की दबंगई से परेशान कार्डधारको ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर न्याय की गुजार लागाई है । उचित दर विक्रेता अपनी हरकतों से वाज नही आ रहें है।