बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में पिछले दिनों आयोजित की गई हिन्दी लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करने के बाद आज गुरुवार यहां सफल रहे छात्रों को कालेज प्रशासन ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राथमिक वर्ग के प्रभारी अमित कुमार माहेश्वरी ने बताया कि पिछले दिनों कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की हिन्दी विषय में एक लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई थी। जिसमें कालेज के बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता हो,बच्चों को उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा और भी तेज गति विकास होता है। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में कक्षा तीन में आयुष मिश्रा, आराध्या शर्मा, अनमोल, कक्षा चार में नंदिनी सिंह, यश बाबू, हिमांशु पाल एवं कक्षा पाँच में अनुष्का, उमंग प्रताप तथा हिमांशु अव्वल रहे। जिन्हे आज कालेज प्रशासन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, सीमा वर्मा, विवेक शर्मा, राजेंद्र कुमार, प्रदीप सक्सेना, गीता रानी, सुनील कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।