बिल्सी। तहसील बार एसोसियेशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत आज गुरुवार को महा सचिव पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कुल वोट 76 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार कर प्रयोग किया। आज सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चुनाव कराया गया। उसके बाद मतों की गिनती कराई गई। जिसमें ब्रजेंद्रभानु सिंह को 38 वोट प्राप्त हुए जबकि सत्यप्रकाश को 36 वोट मिले। इस प्रकार ब्रजेंद्रभानु सिंह को दो मतों से विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी केशव सांख्यधर और सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इससे पहले बार एसोसियेशन के अध्यक्ष पद के लिए रामनाथ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-ग्रीश चंद्र, उपाध्यक्ष-हेमेंद्र कुमार सिंह, सहसचिव-विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-अरुण उदय सिंह, ऑडीटर-रामनिवास यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष-सुमित कुमार गोस्वामी एवं संघर्ष समिति अध्यक्ष पद के लिए सुमित कुमार पाठक को पहले ही र्निविरोध निर्वाचन हो चुके है। 25 सितंबर को बार के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।