राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव संयोजक सरोज यादव सर्वसम्म्मति से मनोनीत
माँगो के समर्थन में आगामी 5 अक्टूबर को एकजुट होकर सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई
बदायूं। कर्मचारी, शिक्षक,.अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स की संयुक्त माँगो को लेकर आगामी 5 अक्टूबर को होने वाली बाईक रैली के संदर्भ में मंच के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान सर्वसम्मति से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला महामंत्री सरोज यादव को नवगठित मंच का जिला संयोजक चुना गया।
बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को होने वाली बाइक रैली के संबंध में विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा सभी की सहमति से बाईक रैली का रूट निर्धारित किया गया।
संयोजक सरोज यादव एवं गौरव यादव द्वारा शासन की शिक्षक कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं उनकी मांगों का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त करते हुए 5 अक्टूबर के संघर्ष अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को संघर्ष अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।
आरएन यादव ने बताया कि मंच के बैनर तले आगामी 3 माह में 5 अक्टूबर को बाइक रैली 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन प्रेषण एवं 30 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में महा रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान डिप्लोमा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, डिप्लोमा इंजी0 महासंघ अध्यक्ष आर0एन0यादव, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष कुसुमपाल सिंह, राजकीय शिक्षक संघ के राज कपूर वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अनिल यादव, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के सचिव प्रशांत दिक्षित संगठन मंत्री ललतेश कुमार, पी0डब्ल्यू0डी0 से आर0जी0गौतम,जिला मंत्री प्रा0 शिक्षक संघ उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, अनुराग यादव, प्रियंका खन्ना, रामप्रकाश सत्येंद्र शाक्य, विनोद माहेश्वरी, चरन सिंह यादव, अनिल मिश्रा, अरविंद चौहान, मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।














































































