नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी का आयोजन 23, 24 और 25 सितंबर को बदायूं क्लब में

eb9968d3-5686-40d6-b73a-c666d49aee1a
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान तक उनके जीवन पर आधारित विभिन्न संकलन की प्रदर्शनी बदायूं क्लब बदायूँ में उद्घाटन हुआ यह प्रदर्शनी 23, 24 और 25 सितंबर तक लगी रहेगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता चेयरमैन दीपमाला गोयल ने संयुक्त रूप से किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदर्शनी उद्घाटन के अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं हम ऐसी पार्टी में काम करते हैं जिसका नेतृत्व माननीय नरेंद्र मोदी कर रहे हैं आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मोदी जी ने हम सब का मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है उनके जीवन पर आधारित विभिन्न प्रकार की चर्चा इस प्रदर्शनी में की गई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवन से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं पार्टी के द्वारा एवं सभी मोर्चा के द्वारा सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम किए गए और यह प्रर्दशनी भी मोदी जी के जन्मदिवस के सेवा सप्ताह के अंतर्गत ही हो रही है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शनी में आने का आवाहन किया।

प्रदर्शनी कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डी० पी० भारती पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन सैनरा वैश्य सुरेश राठौर धीरेंद्र गुप्ता ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना अनेकपाल पटेल शिशुपाल शाक्य अमित पाठक गिरीशपाल सिंह सुधीर श्रीवास्तव अमन गोयल केशव चौहान मुनीश अग्रवाल गोविंद पाठक सीमा राठौर अमिता उपाध्याय सीमा शर्मा रीता वर्मा रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार अजय तोमर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights