राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में छात्र छात्राओं हेतु एक ओरियंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन

93ab11ed-4366-4f34-b506-06347a1882e0
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूं में आज महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के तत्वावधान में सत्र 2021-22 में बीए प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं हेतु एक ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए एक शिक्षित, सजग नागरिक के रूप में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी भूमिका का निर्वहन करने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का संचालन करते हुए आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ डॉली ने बी ए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम के उद्देश्य, साहित्यिक- सांस्कृतिक- विभागीय परिषदों के अन्तर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, कैरियर काउंसलिंग, एंटी रैगिंग तथा बौद्धिक प्रसार के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि आइक्यूएसी द्वारा बीएससी (बायो/मेथ) प्रथम वर्ष तथा बीकॉम प्रथम वर्ष के नवीन छात्र छात्राओं हेतु ओरियंटेशन कार्यक्रम क्रमशः दिनांक 30.09.2021 तथा 01.10.2021 को आयोजित किया जाएगा।नैक कोऑर्डिनेटर डॉ श्रद्धा गुप्ता ने वर्तमान सत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने के पश्चात उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आए परिवर्तनों से नवीन छात्र छात्राओं को परिचित कराया। डॉ गुप्ता ने एनसीसी की चयन प्रक्रिया तथा महत्व के विषय में भी जानकारी प्रदान की।

क्रीड़ा सचिव एवं मुख्य शास्ता डॉ अनिल कुमार ने महाविद्यालय पत्रिका,
क्रीड़ा प्रतियोगिताओं, अनुशासन एवं एससी एसटी प्रकोष्ठ के विषय में जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ बबिता यादव ने मिशन शक्ति एवं छात्राओं के उत्पीड़न के विरुद्ध प्रकोष्ठ की सेवाओं के विषय में जानकारी प्रदान की।पुस्तकालय प्रभारी डॉ शशि प्रभा ने छात्र छात्राओं को पुस्तकालय एवं वाचनालय की सुविधाओं के उपयोग की प्रक्रिया को समझाया।


एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल द्वारा छात्र छात्राओं को शिक्षक- अभिभावक संघ तथा भूतपूर्व छात्र संघ के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए एनएसएस की चयन प्रक्रिया उसके महत्व को रेखांकित किया गया। इग्नू अध्धयन केन्द्र के समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र,छात्रवृत्ति योजना तथा छात्र-छात्रा शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ नीरज कुमार ने दूरस्थ व पत्राचार शिक्षा व्यवस्था से सभी को परिचित कराया। उन्होंने रोवर्स- रेंजर्स के चयन की प्रक्रिया की जानकारी भी प्रदान की।
पर्यावरण संरक्षण से समन्धित गतिविधियों हेतु महाविद्यालय में गठित इको रेस्टोरेशन क्लब के विषय में डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया।
इस अवसर पर डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप वर्मा, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ प्रेमचंद आदि ने भी छात्र – छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ अनिल कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights