सहसवान। मिशन शक्ति के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कौल्हाई में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में फेस तीन पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यालय की मेधावी बालिकाओं और महिला रसोइयों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एआरपी राजन यादव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य तभी सफल होगा जब क्षेत्र की प्रत्येक बालिका का नामांकन विद्यालयों में हो। इसी के तहत शत प्रतिशत नामांकन, कन्या सुमंगला योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना का लाभ दिलाया जाए। महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सम्मानित करने की बात कही। प्रधानाध्यापिका पंकज माहेश्वरी द्वारा चयनित छात्रा शालिनी, प्रतिभा, वर्षा, साक्षी और महिला रसोइयों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता करते हुए थाने में बनाई गई महिला हेल्पडेस्क के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष वी पी सिंह, एस आई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, महिला आरक्षी कीर्ति, शीतल, एआरपी सोमेंद्र कुमार, आभा माहेश्वरी, समीक्षा, तरन्नुम बेगम, प्रियंका परिहार, अर्चना, बंटी समेत महिला शिक्षिकाएं व महिला ग्राम प्रधान उपस्थित रहीं।