सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली में तनावग्रस्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के स्वजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराया है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे खेतों पर गए भवानीपुर के ग्रामीणों ने गांव के ही युवक मुदस्सिर का उसके खेत में खडे बबूल के पेड़ पर शव लटका देखा। ग्रामीणों ने मृतक के स्वजनों को सूचना दी तो रोते बिलखते स्वजन वहां पहुुंच गए। मृतक के चाचा जमील की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को सील कर पीएम को भेज दिया। मृतक के स्वजनों ने पुुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी नाराजगी के चलते काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। इसको लेकर मृतक दो तीन दिन से तनाव में था। अंदाजा लगाया जा रहा था कि तनाव के चलते बुधवार रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की क्रमशः छह, दो और एक वर्ष की तीन पुत्रियां हैं।