आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित

CNG_4556
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विक्रम सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता बदायूँ की उपस्थिति में मनाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 वैभव गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, बदायूँ द्वारा किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना का आरम्भ दिनांक 23 सितम्बर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था, इस योजना के अन्तर्गत गरीब असहाय व्यक्तियों को 05 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार दिया जाता है। जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत कुल 1,88,495 लाभार्थी परिवार चिन्हित हैं, जिनमें से कुल 76,130 परिवारों के 2,05,830 कार्ड बनाकर वितरित किये जा चुके है, जिनमे से कुल 15,003 लाभर्थियों द्वारा योजना के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सकीय लाभ लिया जा चुका है। सीएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि योजना के अन्तर्गत चिन्हित लाभार्थी सभी सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अथवा कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवा सकते है। भाजपा अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना का आरम्भ किया। यह योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसमें भारत के समस्त समुदाय के निर्धन व्यक्ति चयनित किये गये है तथा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाखों निर्धन व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार प्राप्त हुआ है, साथ ही उनके द्वारा जनता से अपील की गई कि जिन परिवारों के नाम आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत सम्मिलित है वह सरकारी चिकित्सालयों सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अथया कॉमन सर्विस सेन्टरों पर जाकर अपना गोल्डन कार्ड शीघ्र बनवा लें। इसी क्रम में योजना के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा जनपद में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जनपद के 03 निजी चिकित्सालयों रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल ,सहसवान, नैना आई केयर सेन्टर बदायूँ तथा सुधीर नर्सिंग होम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा आयुष्मान भारत योजना के 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये। कार्यक्रम में सुधा देवी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डाॅ 0 कौशल गुप्ता जिला ऐपिडेमियोलॉजिस्ट, डाॅ० सबूर खान, डाॅ0 सुधीर गुप्ता, अरूण अग्निहोत्री, मो0 हारून, समीर इफ्तिखार, आनन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights