बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आज बुधवार को जूनियर विभाग के विद्यार्थियों की बस्ता सजाओ प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने बहुत ही सुंदर ढंग से अपने-अपने बैगों को सजाकर, किताबों और कॉपियों को कवर करके प्रदर्शित किया। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा छह से अनन्य, शगुन, आरके लक्ष्य कक्षा सात में इति वार्ष्णेय, लक्ष्य शर्मा, विधान सक्सेना तथा कक्षा आठ रजनी, कनिष वार्ष्णेय और अनुष्का अव्वल रही। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी बच्चों के बैग और किताबों का अवलोकन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में दीपाली सक्सेना, अमित माहेश्वरी, राजेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शाक्य का विशेष सहयोग रहा।