आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है

22BDN-52
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मिशन शक्ति के तहत बिल्सी में हुआ कार्यक्रम

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। शासन के निर्देश पर महिलाओं को जागरुक करने और सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति का कार्यक्रम आज बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित नवीन प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ कोतवाली में तैनात महिला एसआई पूनम यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम् भी प्रस्तुत किए। महिला एसआई ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वह निर्भीक होकर अपने जीवन को जीए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा महिला हेल्पलाइन समेत कई हेल्पलाइन जारी कर रखी है। उन पर वह अपनी शिकायत दर्ज कर लाभ उठा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे देश का गौरव है। महिलाओं को किसी से डरना नहीं चाहिए। अगर कोई उन्हें परेशान करता है, तो वह तत्काल इन हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती है। जिसमें उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा साथ ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसी क्रम नगरा शिक्षाधिकारी राशिद अनवर सिद्दीकी ने भी महिलाओं को सशक्त बनने के कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। महिलाएं हमारे देश की शान है। महिलाएं अपने को किसी से कम नहीं समझे। हाल ही हुए पैरा ओलंपिक में महिलाओं ने ही परचम लहराया है। इसके बाद पिंकी काबरा, ममता राठी, रमा गुप्ता, श्वेता माहेश्वरी, शबनम तनवी को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक वीरपाल सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, नाजमा, इंद्रा माहेश्वरी, सीमा बी, बाबर हुसैन आदि मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights