अनैतिक देह व्यापार चलाने वाला विनोद अरोड़ा गिरफ्तार, होटल से बरामद हुईं थी युवतियां
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में देह व्यापार करने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एक साल पुलिस की पकड़ से दूर था। जांच एजेंसी से लेकर पूरा पुलिस विभागइसके पीछे लगा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित विनोद अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। AHTU के प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि एक साल पहले विनोद अरोड़ा के होटल से दो संचालक समेत चार युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थीं।
AHTU के प्रभारी बृजेश शर्मा ने जानकारी दी कि आरोपित व्यापार संघ का पूर्व महामंत्री रह चुका है। जो अपने साहिल होटल की आड़ में गंदे काम करवाता था। पुलिस को इसकी सूचना जब मिली तो छापा मारने पर मामलेे का खुलासा हुआ। कार्रवाई कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। शनिवार को मुखबीर से विनोद अरोड़ा के बारे में जानकारी मिली थी।
यह था पूरा मामला
मेरठ में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल से देह व्यापार पकड़ा गया था। पुलिस ने होटल से दो संचालकों, चार ग्राहकों और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कराया गया था।
बाजार से बुलाई जाती थी युवतियां
बाजार से युवतियों को बुलाया जाता था। सूचना पर थाना एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने इसकी जांच कराई तो व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में देह व्यापार चलने की बात सामने आई थी। होटल व्यापारी नेता से जुड़ा होने के चलते इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जहां से निर्देश मिलने पर होटल में छापा मारा गया था। एएचटीयू की टीम ने शनिवार को व्यापारी नेता विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया।
