वेदमूर्ति श्रीराम शर्मा आचार्य ने देवताओं, अवतारों और ऋषियों की उपास्य वेदमाता गायत्री को किया सिद्ध

6871d034-1459-40fa-845e-ddc3d5c8b300
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जयंती और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा का महाप्रयाण दिवस पर दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। विराट पुस्तक मेला लगाया गया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने देवताओं, अवतारों और ऋषियों की उपास्य वेदमाता गायत्री को सिद्ध किया। 24-24 लाख के चैबीस महापुरूषचरण किए। जौ की एक रोटी, एक गिलास मट्ठा लेकर संपूर्ण विश्व की समस्याओं के समाधान के लिए 3200 से अधिक पुस्तकें सद्ज्ञान के रूप में लिखीं। 19 वें पुराण प्रज्ञा पुराण की रचना की।
शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव ने कहा वेदमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को गायत्री साधना के लिए महर्षि वशिष्ठ और गायत्री विद्या के युगानुरूप क्रांतिकारी प्रयोग के लिए महर्षि विश्वामित्र के रूप में स्वीकार किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मातृशक्ति माया सक्सेना और राजेश्वरी ने वेदमंत्रोच्चारण कर दीपयज्ञ संपन्न कराया। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने मां गायत्री, वेदमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर सचिन देव, राजेश्वरी, माया सक्सेना, प्रज्ञा, नेहा, पल्लवी, गुड़िया, बंटी आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights