महाविद्यालय की संस्थापिका गिन्दो देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वास्थ शिविर लगाया

15759aa4-30a5-4378-bd77-e773a02d5634
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं मिशन शक्ति तृतीय चरण के संयुक्त तत्वावधान में बालिका हेल्थ क्लब के तहत स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड- 19 वैक्सीनेशन किया गया। साथ ही महाविद्यालय की संस्थापिका गिन्दो देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल रस्तोगी अध्यक्ष प्रबंध समिति के मुख्य आतिथ्य में गौरव रस्तोगी प्रबंधक, प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में डॉ ममता वर्मा,डॉ सरला चक्रवर्ती, डॉ निशी अवस्थी, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ मुक्ता, डॉ इन्दू व उपस्थित समस्त स्टॉफ ने महाविद्यालय की संस्थापिका गिन्दो देवी के चित्र पर माल्यर्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ततपश्चात स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉक्टर गार्गी बुलबुल ने बताया महिलाओं के लिए स्वस्थ होना बहुत जरूरी है क्योंकि उनपर दो परिवारों एवं नई पीढ़ी के सृजन की जिम्मेदारी होती हैं। इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखना चाहिए। बताया इसके लिए ही आज जिला अस्पताल बदायूं से पूरी टीम को बुलाया गया है ताकि छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षणकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया जा सके।कार्यक्रम मिशन शक्ति प्रभारी,एवं बालिका हेल्थ क्लब संयोजिका राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य भरता है जीवन में रंग, लाता है खुशहाली और उमंग। और बिना अच्छे भोजन के शरीर में हो जाता पोषक तत्वों का अभाव, इसके कारण पड़ता है जीवन में बुरा प्रभाव। इसलिए स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। इस इस अवसर पर जिला अस्पताल से डॉ आशीष एवं उनकी पूरी टीम, हेमंतकुमार,अंजली,नीलू राणा, जबीना ने 200 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बहुत सारी छात्राएं एनेमिक पाई गई इसलिए उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

साथ ही ब्लड टेस्ट बीपी शुगर आदि की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दी गई, छात्राओं ने कोविड-19 टीकाकरण भी कराया। स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती, कार्यक्रम अधिकारी डॉ इति अधिकारी,डॉक्टर ममता वर्माएन सी सी प्रभारी डॉ इंदु शर्मा,रेंजर प्रभारी डॉ श्रद्धा, डॉ निशि, डॉ मुक्ता, डॉ उमा, , डॉ सोनी मौर्य, डॉ शिखा एवं समस्त महाविद्यालय की शिक्षिकाओं की देखरेख में संपन्न हुआ। राजीव गुप्ता,अनिल सक्सेना, चंद्रपाल, ओमकार शकुंतला आदि का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर सौम्या, शालिनी, मेघा, नैनशी, प्रियंका, आशी, स्नेहा आदि छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य शिविर का समापन की घोषणा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights