आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रोत्साहन राशि का विरोध : राजेश सक्सेना

IMG_20210918_133253
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन किरन कुमारी के आवास पर म्याऊ परियोजना में किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । मुख्यमंत्री योगी ने मानदेय बढ़ाने का वादा किया था ।जबकि प्रमुख सचिव ने जो शासनादेश जारी किया है उसमें मानदेय की जगह प्रोत्साहन राशि है जो कि कार्य संपादित करने के बाद ही कुछ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिल पाएगी |सभी आंगनवाड़ी बहनों ने प्रोत्साहन राशि का विरोध किया ।कहा कि हमें प्रोत्साहन राशि नहीं मानदेय चाहिए वह भी सम्मानजनक Iइस मौके पर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन भी किया गया । जिसमें मृदुल भदौरिया एवं प्रवेश कुमारी चौहान को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया ।ब्लॉक अध्यक्ष नीलम कुमारी को चुना गया तथा न्याय पंचायत प्रभारी म्याऊँ से आशा सक्सैना ,गौतरा से पुष्पा देवी , गूरा बरेला से रंजना दीक्षित , चगासी से अनीता, चितरी से नीता शर्मा ,बुढ़ाना से साईंन, संजरपुर से रंजना मिश्रा, लभारी से उर्मिला को न्याय पंचायत प्रभारी बनाया गया Iएवं सभी पदाधिकारियों से अपील की गई कि संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अपने अपने क्षेत्रों की आंगनबाड़ी बहनों को जागरूक करें /आंगनवाड़ी वहिने अपनी लड़ाई खुद लड़ें गी ।इसके लिए आंगनवाड़ी अधिकार यात्रा निकाली जाएगी । इस मौके पर रत्नेश कुमारी, नवीन कुमारी, कल्पना मिश्रा ,मृदुल भदौरिया ,प्रवेश कुमारी चौहान, विभा शर्मा ,उषा देवी ,किरण कांति ,अनीता देवी, किरण कुमारी शशि कला, कल्पना गुप्ता ,मेराज बेगम ,उमा देवी ,नीलम मिश्रा ,आदि मौजूद रही । विशेष सहयोग ठाकुर रमन प्रताप सिंह एवं दिनेश यादव का रहा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights