जमीनी बटवारे को लेकर जेठ-देवर ने धारदार हथियार से पति-पत्नी पर किया वार,पत्नी घायल,रैफर
उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में जमीन के बटवारे को लेकर ससुरालीजन ने विवाहिता पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया।घायल विवाहिता के पति ने घटना की सूचना पीआरवी 112 व एम्बुलेंस को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवाहिता को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायल विवाहिता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।वहीं घायल विवाहिता के पति ने अपने भाईयो के नाम पुलिस को नामजद तहरीर दी है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुड़िया मजरा रियोनईया निवासी संतोष की शादी 15 माह पहले थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम बूचा नगला निवासी बुधपाल की बेटी रेनू (20) वर्षीय के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही ससुरालीजन रेनू को प्रताड़ित करने लगे।घर के बटवारे को लेकर आज दोपहर रेनू के जेठ रामौतार व देवर विजय उर्फ सुरेंद्र ने रेनू को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल रेनू के पति संतोष ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामौतार व छोटा भाई विजय उर्फ सुरेंद्र गाली-गलौच करने लगे और दोनों ने उसे व उसकी पत्नी को लाठी-डन्डो से बुरी तरह मारा पीटा साथ ही उसकी पत्नी रेनू पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसका होंठ कट गया और साथ ही धारदार हथियार के वार से वह गंभीर रूप से घायल कर दिया जबकि उसके गुम चोटें आई हैं।पत्नी को लहूलुहान देख उसने घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवाहिता को एम्बुलेंस द्घारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां विवाहिता की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।वहीं घायल रेनू के पति संतोष ने अपने भाई रामौतार व विजय उर्फ सुरेंद्र के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।













































































