बदायूं। डीएम ने पुस्तकालय में पुस्तकें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं साथ ही सामुदायिक शौचालय को अंदर देख इसका बोर्ड सड़क किनारे लगवाएं, जिससे कि वहां से गुज़रने वाले को शौचालय के बारे में पता हो सके। तालाब को देखकर निर्देश दिए कि तालाब के एक तरफ पक्का कराकर वहां सीढ़ियां बनवा दी जाएं और बढ़ी हुई घास को तालाब किनारे से कटवा दिया जाए। खेल मैदान और पार्क का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि इसकी तारकसी कर दी जाए। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने पीडी डीआरडीए अनिल कुमार के साथ विकासखण्ड वज़ीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत वनकोटा पहंुचकर पुस्तकालय का निरीक्षण किया। यहां डीएम ने निर्देश दिए कि किताबों की संख्या और बढ़ाई जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में कक्षा 9 से लेकर सभी प्रकार के विषयों, बोर्ड परीक्षाओं, स्नातक, परास्नातक, कम्पटीशन, अच्छे लेखकों आदि की पुस्तकें एंव नोट्स आदि रखे जाएं। इन पुस्तकों का लाभ वे सभी विद्यार्थी उठा पाएंगे, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं और इस कारण बाजार से पुस्तक नहीं खरीद सकते हैं। भारत एक समृद्ध युवा देश है, जहां अधिकतर नौजवान छात्र है, जिनमें से बहुत से छात्र अर्थिक तंगी के कारण पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं, यह समय ऐसे छात्रों की मदद करने का है, जिससे उन्हें किताबें उपलब्ध हो सकें। मुफ्त में किताबे पढ़ने से ऐसे छात्रों के चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी, जो छात्र गरीब है, धन के अभाव के कारण वह किताबों को नहीं खरीद सकते है उनके लिए किताब वरदान है और शिक्षा और उनके बीच उनकी आर्थिक तंगी बीच नहीं आएगी। खोले जा रहे पुस्तकालयों में अधिक से अधिक पुस्तकों को पढ़ने के लिए रखा जाए। पुस्तकालय में पाठकों के लिए शुद्ध पेयजल, छाया, बैठने सहित आदि व्यवस्थाएं रहे, जहां पाठक शांत वातावरण में पुस्तक से निःशुल्क अध्ययन कर सकें।