विश्वकर्मा दिवस के मौके पर ऋण एवं टूलकिट वितरित

IMG_9579
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। जनपद में विश्वकर्मा दिवस कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण एवं टूलकिट वितरित किये गये। शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य एवं जिलाधिकारी दीपा रंजन द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लाभार्थी कुलदीप गुप्ता को ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान निधि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यहीं दिखाया गया।
इसके साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षित लाभार्थियों को पारम्परिक कारीगरी जैसे हलवाई, नाई, लोहार आदि की उन्नत टूलकिट दी गई। शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि गांधीजी का सपना था कि भारत का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने और भारत विश्व में खूब तरक्की करें। सरकार लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। रोजगार खोलने के लिए कारीगरों को टूल किट और उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें प्रोत्साहित करने की। इसके लिए हुनरमंद कारीगरों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है जिससे कि वह रोजगार में आगे बढ़े और अपने परिवार का बेहतर तरह से पालन पोषण कर सकें। हुनरमंद कारीगरों से जनपद को एक नई पहचान मिलेगी। विधायक ने सभी को उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया।
डीएम ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ सीधे तौर पर लाभार्थियों को उपलब्ध हो रहा है प्रशिक्षण, ऋण एवं टूल किट मुहैया कराकर लाभार्थियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ताकि लोग खुद के पैरों पर खड़े होकर खुद का रोजगार कर सकें। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर हुआ है। इसीलिए श्रमिकों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है सरकार की मंशा है कि लोगों को इतना आत्मनिर्भर बनाया जाए, उन्हें दूसरों से उम्मीद लगाने की भी जरूरत ना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदन कर्ताओं को समय से लोन मिले, उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर लगाने ना पड़े। सभी योजनाओं में ऋण पत्रावलियां लम्बित रखकर आवेदकों को घुमाया न जाये, उन्हें समय रहते ऋण मुहैया कराया जाए। उपायुक्त उद्योग जैस्मिन द्वारा विभाग में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए अनिल कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक श्याम पासवान भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights