उझानी।नगर में वाहनों से जबरन अवैध रुप से नगर के ही युवक दबंगई के बल पर टैम्पो चालको व हाइवे पर गुजर रहे वाहनों से अवैध वसूली करते है।रुपये न देने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।अवैध वसूली करने वाले युवको को जब टैम्पो चालक ने रूपये न दिये तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की जिसकी टैम्पो चालको ने थाने में तहरीर दी है।
बुधवार को नगर के टैम्पो चालको ने बताया कि नगर के मौहल्ला अहिर टोला निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ नन्हे व तोपा पुत्र रामेश्वर यादव अवैध रूप से टैम्पो व हाइवे से गुजरने वाले वाहनों से गुंडई के बल पर रूपये वसूलते हैं जिसकी वह कभी कोई रसीद नहीं देते हैं।अगर कभी किसी टैम्पो चालक पर रूपये नहीं होते हैं तो वह टैम्पो चालक के साथ मारपीट कर गाली-गलौच देते हैं।टैम्पो चालको ने बताया मंगलवार की रात 8 बजे के समीप उनका टैम्पो चालक साथी नरायण सिंह पुत्र लाल सिंह मौहल्ला गद्दी टोला निवासी नगर में टैम्पो से सवारी लेकर जा रहा था तभी कछला रोड पर सब्जी मंडी के पास वीरेंद्र यादव उर्फ नन्हे व तोपा ने उसका टैम्पो रूकवा लिया और टैम्पो की रसीद के 50 रूपये मांगने लगे।जब उसने रुपये देने को मना किया तो अवैध वसूली कर रहे दोनों लोगों ने नरायन सिंह के साथ मारपीट की।टैम्पो चालको ने अवैध वसूली कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।